जी हां आपने सही सुना है मैं शुभेन्द्र गोहिल आज आपको बताता हूं कि क्यों दिग्वेश राठी को IPL 2025 से बैन किया गया इसी के साथ आने वाले मैच जो कि गुजरात टाइटंस है वह क्यों नहीं खेल पाएंगे।

जैसा कि आप जानते हैं सोमवार को खेला गया आईपीएल का 61 वा मैच जो की सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ सुपर जेंट्स का था और इस मैच के दौरान हुई भिड़ंत को लेकर यह मैच काफी सुर्खियों में रहा जो की दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच हुआ था इस मैच के बाद दिग्वेश राठी को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से एक मैच के लिए बैन भी कर दिया गया है। साथ ही साथ 50% तक का जुर्माना भी लगाया गया है , यह मैच इकाना स्टेडियम में खेला गया था।
डिमेरिट पॉइंट का दिग्वेश पर असर
अभी तक दिग्वेष राठी के पांच डिमैरिट पॉइंट हो चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब 22मई को होने वाले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे जो की गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। इसके साथ ही लखनऊ की टीम सनराइजर्स से मैच हार कर प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।
इस वजह से चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत
ऐसा हुआ कि दिग्वेश ने अभिषेक को आउट करने के बाद नोटबुक का सेलिब्रेशन किया जो कि अभिषेक को बिलकुल अच्छा नहीं लगा। पवेलियन जाने से पहले अभिषेक दिग्विजय के पास गए और अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई और अभिषेक ने दिग्वेश के बालों को लेकर कुछ इशारा भी किया। इसके तुरंत बाद ही ऋषभ पंत और अंपायर ने आकर दोनों को अलग भी किया।
इसके पहले भी दिग्वेश पर जुर्माना
मैच के दौरान अभिषेक शर्मा बहुत ही अच्छे फार्म पर थे और 59 रनो की पारी उन्होंने की, लेकिन जैसे ही दिग्वेश ने अभिषेक शर्मा को आउट किया और नोटबुक जैसा सेलिब्रेशन किया। जिसके लिए पहले भी दिवेश पर दो बार जुर्माना लग चुका है और जिसके चलते अभिषेक दिग्वेश पर गुस्सा निकालते हुए दिखे और दिग्वेश भी अभिषेक के पास पहुंचकर उनको पवेलियन जाने का इशारा करते हुए दिखे।मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने अभिषेक को पवेलियन जाने के लिए कहा और दिवेश को कंट्रोल किया।



