Shubhman Gill Youngest Captain

Shubman Gill बने भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान…

Shubhman Gill को बनाया गया भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का नया कप्तान। जो कि इंग्लैंड में संभालेंगे पांच टेस्ट मैच की सीरीज।

रोहित शर्मा के संन्यास लेने के तुरंत बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे की घोषणा कर दी गई है। जिसमें बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांच टेस्ट सीरीज में 18 खिलाड़ियों का चुनाव किया है। टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है और वहीं उप कप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है। शुभमन गिल सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में शुभमन ने यह मुकाम 25 साल 258 दिन की उम्र में हासिल किया है। उनसे पहले इस लिस्ट में चार युवा दिग्गज शामिल थे जिसमें मंसूर अली खान पटौदी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव एवं रवि शास्त्री का नाम शुमार है अब शुभ्मन गिल पांचवें नंबर पर आ चुके हैं।

भारतीय युवा कप्तानों की सूची

  • मंसूर अली खान पटौदी – 21 साल, 77 दिन
  • सचिन तेंदुलकर – 23 साल, 169 दिन
  • कपिल देव – 24 साल, 48 दिन
  • रवि शास्त्री – 25 साल, 229 दिन
  • शुभमन गिल –  25 साल 258 दिन 

इसी के साथ सुमन गिल ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है वह टेस्ट क्रिकेट में युवा कप्तान तो बन ही गए। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट और T20 में भी आठवें युवा कप्तान बन चुके हैं। उनसे पहले कोहली और धोनी जैसे महान खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है।

युवा कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी

जिस प्रकार शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में अपने कंधों पर जिम्मेदारी रहते हुए और जिस सूझबूझ से गुजरात टाइटंस को संभाला है। उन्हीं चीजों ने चैन करता को अपनी तरफ आकर्षित किया है अब देखना होगा कि भारतीय कप्तान किस प्रकार इंग्लैंड में चुनौतियों का सामना करते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *